Search

 
 
 

जमशेदपुर : केबुल टाउन में मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य विजयादशमी से होगा शुरू

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : गोलुमरी केबुल टाउन स्थित अधूरा पड़े श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य विजयादशमी (24 अक्टूबर) के दिन से आरंभ होगा. यह कार्य स्वैच्छिक "कर सेवा" द्वारा विजया दशमी के दिन सुबह 9 बजे से शुरू होगा. इसके लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, स्वयंसेवी संगठनों से इसमें शामिल होने की अपील की है. उन्होंने बताया है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केबुल टाउन के सभी परिवारों तथा प्रबुद्धजनों से खासकर मंदिर की परिधि में आने वाले परिवारों से विशेष संपर्क किया जा रहा है. संपर्क एवं कार्यक्रम की व्यवस्था गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं के जिम्मे है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railways-starts-campaign-against-ticketless-travelers/">जमशेदपुर

: बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने शुरू किया अभियान

कर सेवा में भाग लेने की अपील

सरयू राय ने शुक्रवार को इसे लेकर अनिल ठाकुर, शिव शंकर सिंह और विपिन शुक्ला आदि केबुल टाउन के प्रबुद्धजनों से संपर्क कर इसमें शामिल होने के लिए उनकी रजामंदी हासिल की. उन्होंने बताया कि भाजमो के कार्यकर्ताओं व अन्य दलों एवं संगठनों के लोग भी इसमें शामिल होंगे. मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा हो जाएगा. इसके पहले मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी. उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक माह के अंदर मंदिर के गर्भ गृह में श्री लक्ष्मी नारायण के प्रतिकृति का दर्शन पूजन आरंभ हो जाएगा. इस बीच प्रत्येक सप्ताह कोई न कोई अध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि मंदिर का वर्षों से सुप्त पड़ा माहौल जागृत किया जा सके. इस बारे में मंदिर के किनारे की दिशाओं में अवस्थित आवासों के निवासियों की विशेष भूमिका होगी. सरयू राय ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे विजया दशमी के दिन मंदिर प्रांगण में पधारें और सुबह 9 से 10 बजे तक "श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार हेतु कर सेवा" में भाग लें. बता दें कि तीन दिनों पूर्व ही विधायक ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सामुहिक शंखनाद किया था.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही