Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोना सोबरन योजना का 692 पीस धोती-साड़ी लेकर टेम्पो चालक फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  झारखंड सरकार की सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना का धोती, साड़ी व लूंगी (692 पीस) लेकर एक अज्ञात टेम्पो चालक फरार हो गया. घटना 4 जुलाई की सुबह 10 बजे की है. इस संबंध सिदगोड़ा थाने में एक मामला पीडीएस डीलर पूरन साव ने दर्ज कराया है. पुरन साव की बिरसानगर में पीडीएस दुकान (अनुज्ञप्ति संख्या 103 एच/2017) है. मंगलवार की सुबह 10 बजे पुरन साव ने बर्मामाइंस स्थित एसएफसी के गोदाम से एक सवारी टेंपो में 692 पीस (साड़ी-346, धोती-208 तथा 138 लूंगी) धोती-साड़ी व लूंगी लोड करवाया तथा बिरसानगर के लिए लेकर चले. आगे-आगे टेम्पो तथा उसके पीछे-पीछे पुरन साव जा रहे थे. एग्रिको लाइट सिग्नल के पास अनाचक टेम्पो चालक पुरन साव को चकमा देकर टेम्पो के साथ फरार हो गया. पुरन साव को लगा टेम्पो बिरसानगर पहुंच गया होगा. लेकिन टेम्पो चालक नहीं पहुंचा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-class-9th-and-11th-in-bpm-plus-two-high-school-have-not-yet-received-books/">जमशेदपुर

: बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में नौवीं और 11वीं के छात्रों को अब तक नहीं मिलीं किताबें

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन में जुटी पुलिस

बर्मामाइंस गोदाम से सामान लेकर टेम्पो चालक गोलमुरी के रास्ते बिरसानगर जा रहा था. गोलमुरी बाजार में लगे सीसीटीवी में सुबह 11:14 बजे टेम्पो दिखा. जिसपर सामग्री लगी थी. लेकिन उसका नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया. केवल 8815 दिख रहा है. जिसके आधार पर पुलिस एवं पीडीएस डीलर उसका पता लगा रहे हैं. दूसरी ओर फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने जिले के पीडीएस डीलरों से अपील की है कि अनजान किसी अनजान वाहन से सामान ले जाते समय चालक का फोन नंबर, वाहन का नंबर जरूर लेलें. जिससे इस तरह की घटना होने पर उसका पता लगाया जा सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-olchiki-hul-baisi-warns-of-fierce-agitation-for-santali-all-over-india/">जमशेदपुर

: ओलचिकी हूल बैसी ने संताली के लिए पूरे भारत में उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही