Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोना-सोबरन योजना का धोती-साड़ी लेकर फरार टेम्पो चालक टेल्को में धराया, गम्हरिया में बेचा कपड़ा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  खाद्य आपूर्ति विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना का धोती, साड़ी व लूंगी लेकर बर्मामाइंस स्थित एसएफसी गोदाम से फरार टेम्पो चालक बुधवार की रात टेल्को के खड़ंगाझाड़ से पकड़ाया. पीडीएस डीलरों ने टेम्पो नंबर के आधार पर उसे पकड़ा. उसे टेल्को थाने को सौंपा दिया गया. बाद में टेल्को पुलिस ने उसे सिदगोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया. सद्दाम नामक टेम्पो चालक जुगसलाई का रहने वाला है. पुछताछ में उसने धोती-साड़ी व लूंगी बेचने की बात स्वीकार कर ली है. फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहन साव पारव एवं महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि बर्मामाइंस गोदाम से एग्रिको गोलचक्कर आने के दौरान टेम्पो चालक कपड़े की गठरी लेकर फरार हो गया. उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी. टेल्को में गाड़ी नंबर के आधार पर जिला सचिव मनोज गुप्ता ने उसे पकड़ा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-play-school-teacher-accused-of-beating-three-year-old-child/">जमशेदपुर

: प्ले स्कूल की शिक्षिका पर लगा तीन साल के बच्चे की पिटाई का आरोप

जुगसलाई एवं गम्हरिया में बेचा धोती-साड़ी

प्रमोद गुप्ता ने बताया कि एग्रिको गोलचक्कर से गायब होने के बाद टेम्पो चालक जुगसलाई गया. वहां कुछ सामान बेचा. उसके बाद गम्हरिया चला गया. वहां एक कपड़ा के महाजन को बाकी कपड़ा बेच दिया. पुलिस की ओर से बेचा गया कपड़ा बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी हो कि बिरसानगर के पीडीएस डीलर पुरन साव 4 जुलाई को बर्मामाइंस स्थित एसएफसी के गोदाम से धोती-साड़ी बिरसानगर स्थित अपनी दुकान में ले जा रहे थे. इसी दौरान बीच रास्ते से टेम्पो चालक सारा कपड़ा लेकर फरार हो गया. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. साथ ही पीडीएस डीलर भी उसका पता लगाने में जूट गए. बुधवार की रात टेल्को खड़ंगाझाड़ में टेम्पो चालक पकड़ा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-when-the-wife-refused-to-give-money-the-young-man-hanged-himself/">जमशेदपुर

: पत्नी ने रुपये देने से मना किया तो युवक ने लगा ली फांसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही