Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में टेंपो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती में रहने वाले टेंपो चालक जगत नारायण प्रसाद ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी मानगो थाने में जाकर दी. इसके बाद मानगो पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cook-beaten-up-for-opposing-serving-dry-and-cooked-food/">जमशेदपुर

: सूखा व पकाया खाना परोसने का विरोध करने पर रसोइया को पीटा

किस्त चुका पाने में था असमर्थ

घटना के बारे में परिवार के लोगों का कहना है कि जगत नारायण ने फाइनांस में टेंपो खरीदी थी. इधर टेंपो ठीक से नहीं चल पा रही थी. इस कारण से वह आर्थिक तंगी से बराबर परेशान रहा करता था. समय पर किस्त का रुपये भी चुका नहीं पाता था. बार-बार उसका चेक भी बाउंस कर जा रहा था.

दुर्गापूजा के दिन पर्स-मोबाइल की हुई थी चोरी

परिवार के लोगों का कहना है कि दुर्गापूजा के दिन वह घर से बाहर निकला था. लौटने पर पताया कि उसकी पर्स और नकद रुपये की चोरी हो गयी है. मोबाइल को दूसरे दिन एक युवक ने पहुंचा दिया था, लेकिन रुपये का कुछ भी पता नहीं चला था. टेंपो से कमायी नहीं होने के कारण वह काफी परेशान रहा करता था. परिवार के लोगों को आशंका है कि उसने आर्थिक तंगी के कारण ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hurdles-in-bagbera-party-function-women-molested/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा पार्टी समारोह में हुड़दंग, महिलाओं से छेड़खानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही