Search

 
 
 

जमशेदपुर: महिला पुलिस से छेड़खानी में टेंपो चालक गया जेल

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : साकची गोलचक्कर पर दिन-दहाड़े महिला पुलिस से छेड़खानी करने का आरोपी भुइयांडीह बाबुडीह का रहने वाला टेंपो चालक दिनेश शर्मा को साकची पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसील थाने में पदस्थापित महिला पुलिस के साथ घटी थी. घटना के समय वह टेंपो से कहीं जाने के लिये सवार हुई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-scooty-riding-crooks-seen-in-cctv-footage-for-cheating-jewelery/">जमशेदपुर:

जेवर की ठगी में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे स्कूटी सवार बदमाश

मारपीट भी करने का लगाया था आरोप

घटना में महिला पुलिस की ओर से छेड़खान करने के साथ-साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया था. घटना के बाद साकची पुलिस ने महिला पुलिस को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. घटना 18 जुलाई को दिन के 2 बजे घटी थी. साकची पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक दिनेश शर्मा का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-will-take-the-two-accused-who-surrendered-in-amit-murder-case-on-remand/">जमशेदपुर:

अमित हत्याकांड में सरेंडर करनेवाले दो आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही