Search

 
 
 

जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर पर महिला पुलिस से टेंपो चालक ने की छेड़खानी

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : शहर के साकची गोचलक्कर को सबसे व्यस्त माना जाता है. यहां पर लोगों की भीड़-भाड़ बराबर लगी रहती है. ऐसे में ही एक टेंपो चालक ने एक महिला पुलिस के साथ छेड़खानी कर दी. घटना के बाद मामला साकची थाने तक पहुंचते ही पुलिस ने सबसे पहले आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद मामला दर्ज कर मंगलवार को महिला पुलिस का कोर्ट में 164 का बयान भी कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-accused-convicted-in-gang-rape-of-minor-showing-fear-of-weapons/">जमशेदपुर:

हथियार का भय दिखा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी दोषी

टेंपो से कहीं जाने की तैयारी में थी महिला आरक्षी

महिला आरक्षी के बारे में बताया गया कि वह चाईबासा के मुफ्फसील थाने में पदस्थापित है. सोमवार को वह जमशेदपुर आयी हुई थी. यहां से उसे कहीं जाना था. इस बीच ही वह टेंपो पकड़ने के लिये साकची गोलचक्कर स्टैंड के पास गयी हुई थी. तभी टेंपो चालक दिनेश शर्मा ने उसके साथ छेड़खानी करने के साथ-साथ अभद्र व्यवहार भी किया. जब महिला आरक्षी ने खुद को अपमानित महसूस किया तब मामले को लेकर साकची थाने में गयी और पुलिस ने भी त्वरित पहल करते हुये चालक को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-jamshedpur-young-man-of-bagbera-shot-in-sarjamda-of-parsudih/">BIG

BREAKING- जमशेदपुर: परसुडीह के सरजामदा में बागबेड़ा के युवक को गोली मारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही