Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत गरमनाला रोड के पास देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार एक बस सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी थी. बस का ब्लिंकर, पार्किंग लाइट या कोई अन्य चेतावनी संकेत चालू नहीं था.
इसी दौरान एक टेंपो तेज़ी से बस के पीछे जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका है, सिर में भी गंभीर चोट आई है.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.
सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को पूछताछ के लिए थाना ले गयी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बस को बिना सुरक्षा संकेतों के सड़क पर खड़ा क्यों किया गया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment