Jamshedpur : दस दिवसीय हस्तशिल्प मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को हस्तशिल्प विभाग रांची के सहायक निदेशक पुष्प राजन ने किया. उक्त मेले का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में किया गया है. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुष्प राजन ने कहा कि हस्तशिल्प विभाग की ओर से हस्तशिल्पियों के लिये न सिर्फ कई योजनाएं चलाई जा रही हैं बल्कि बाजार उपलब्ध कराने के लिये देशभर में मेले और प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जा रहा है. जिसमें हस्तशिल्पियों को अपने शिल्प सामग्रियों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है. विभाग के एचपीओ वीर भरत मरांडी ने कहा कि यह हस्तशिल्प मेला न सिर्फ शिल्पियों के विकास के लिये है बल्कि उनके स्वरोजगार के लिये भी है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-school-van-drivers-son-became-ias-got-263rd-rank/">आदित्यपुर
: स्कूल वैन चालक का बेटा बना आईएएस, 263वां रैंक मिला
: पुलिस ने छिनतई के तीन घंटे में स्कूटी बरामद की, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: स्कूल वैन चालक का बेटा बना आईएएस, 263वां रैंक मिला
हस्तशिल्पियों को प्रदान की जाएगी हर संभव मदद- एसके मिश्रा
आयोजक संस्था ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट के सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग की तरफ जो जिम्मेदारी संस्थान को दी गई है. उसे सफल करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 7 जून तक चलने वाले इस हस्तशिल्प मेले में हस्तशिल्पों को हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. कार्यक्रम को विद्यानाथ दुग्धेश्वर ने भी संबोधित किया. इस हस्तशिल्प मेले में कुल 30 स्टाल लगाए गए हैं. जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के शिल्पी सहित बिहार, प. बंगाल और कई अन्य जिलों के शिल्पियों ने अपने-अपने शिल्प की प्रदर्शनी लगाएं हैं. कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-police-recovered-scooty-in-three-hours-of-snatching-one-arrested/">बहरागोड़ा: पुलिस ने छिनतई के तीन घंटे में स्कूटी बरामद की, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment