Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिले में बालू घाटों का टेंडर रद्द, सरकारी दर से कम की लगी बोली

Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला में मंगलवार को होने वाले तीन बालू घाट के ऑनलाइन टेंडर को उपायुक्त विजया जाधव द्वारा कैंसिल कर दिया गया. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले के तीन बालू घाटों की बंदोबस्ती के लिए ऑनलाइन टेंडर ओपेन होना था. जिन बालू घाट की बंदोबस्ती होनी थी उसमें बनकाटा बालू घाट, कोरिया मोहनपाल और कोरिया मोहनपाल स्वर्णरेखा नदी घाट शामिल हैं. लेकिन कारोबारियों द्वारा सरकार की निर्धारित दर 83 रुपए प्रति एमक्यू से बहुत कम रुपए की बोली लगाई. इसी के कारण उपायुक्त द्वारा टेंडर को रद्द कर दिया गया. उन्होंने बताया कि कुल 10 लोग ऑनलाइन टेंडर में शामिल हुए. लेकिन कारोबरियों द्वारा अधिकतम बोली 11 रुपए प्रति एमक्यू की लगाई गई. सरकारी निर्धारित दर से कम बोली लगने के कारण टेंड को रद्द कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इन बालू घाटों की बंदोबस्ती के लिए नए सिरे से टेंडर निकाला जाएगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dialysis-of-patients-will-start-soon-in-subdivision-hospital/">घाटशिला

: अनुमंडल अस्पताल में जल्द शुरू होगा मरीजों का डायलिसिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही