Search

 
 
 

जमशेदपुर : मायुमं टाटानगर अचीवर्स का टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 25-26 फरवरी को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा दो दिवसीय वार्षिक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अचीवर्स कप सीजन एक का आयोजन 25 एवं 26 फरवरी को केबल टाउन मैदान गोलमुरी में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा, यंग इंडियंस, जेवाईसीए, सीए स्टूडेंट कुल आठ टीमें भाग लेंगी. यह जानकारी शुक्रवार को शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, शाखा सचिव चेतन अग्रवाल और स्पोर्ट्स संयोजक आनंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि इसका उद्घाटन 25 फरवरी की सुबह 10 बजे होगा. पहले दिन लीग मैच और दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-and-ssp-held-a-meeting-regarding-law-and-order-sdm-and-other-officials-attended/">जमशेदपुर

: विधि व्यवस्था को लेकर डीसी व एसएसपी ने की बैठक, एसडीएम समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही