Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा में चोरों का आतंक, टाइल्स दुकान से चार लाख की चोरी

jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के कदमा में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई है. बीते दिनों ही थाना क्षेत्र में एक बंद घर से नकद समेत लाखों की चोरी कर ली गई थी. ताजा मामला न्यू रानी कुदर का है जहां चोरों ने अखिलेश कुमार सिंह की टाइल्स दुकान को अपना निशाना बनाया. इसकी जानकारी अखिलेश को तब हुई जब वह सोमवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया की दुकान का ताला टूटा हुआ है. दुकान का शटर उठाने पर अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. अखिलेश के अनुसार उनकी दुकान से चार लाख के सामानों की चोरी हुई है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-elephants-create-havoc-again-houses-damaged-villagers-block-road/">चांडिल

: हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, मकान किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

डीवीआर और सीसीटीवी से जुड़ा सामान भी ले गए चोर

अखिलेश ने बताया कि चोरों ने उनके दुकान में रखे सामान समेत सीसीटीवी से जुड़े समान भी ले गए. उनके दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ है पर चोरों ने डीवीआर और टीवी भी चुरा लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-death-hanging-over-the-head-in-saldih-basti-responsible-careless/">आदित्यपुर

: सालडीह बस्ती में सिर पर झूल रही मौत, जिम्मेदार बेपरवाह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही