Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के मामले में पूर्व डीएसपी की हुई गवाही

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के एक मामले में सोमवार को पूर्व डीएसपी इंदू भूषण ओझा की गवाही हुई. यह गवाही अखिलेश सिंह द्वारा शहर में तीन लोगों की हत्या के लिए शूटर मंगाकर पनाह देने के मामले में थी. एडीजे 4 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में हुई गवाही के दौरान इंदू भूषण ओझा ने कहा कि 19 अक्टूबर 2011 को देर रात सूचना मिली कि जल्द थाना पहुंचें. उस वक्त वे गोलमुरी थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/narendra-modi-is-horrified-by-rahul-gandhis-questions-congress/">राहुल

गांधी के सवालों से बुरी तरह घबरा गये हैं नरेंद्र मोदी : कांग्रेस
थाना पहुंचने पर एक टीम का गठन किया गया, जिसमें तत्कालीन सिदगोड़ा थाना प्रभारी बिनोद कुमार, तत्कालीन एमजीएम थाना प्रभारी नंद किशोर राम, अंचल निरीक्षक सुबोध श्रीवास्तव और कमलनाथ सिंह के अलावा सीसीआर के डॉ प्रमोद कुमार मौजूद थे. बताया गया कि अखिलेश सिंह ने शहर के हरपाल सिंह हीरे, शंकर मुंडा और एक होटल के मालिक की हत्या के लिए उत्तर प्रदेश से शूटर मंगवाया है. टीम ने अखिलेश गिरोह के जसबीर सिंह के घर छापेमारी की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-17-hours-of-no-entry-in-the-city-for-the-new-year-trip/">जमशेदपुर

: नववर्ष यात्रा को लेकर शहर में 17 घंटे की नो इंट्री
वहां से अखिलेश सिंह का मोबाइल, बैंक पासबुक और अन्य सामान बरामद किया गया. पूछताछ में जसबीर ने बताया था कि वह अखिलेश के लिए काम करता है. अखिलेश के केस की देखभाल, मोबाइल रिचार्ज एवं रंगदारी के रुपए बैंक में जमा करता था. जसबीर के बताए अनुसार एग्रिको के क्रॉस रोड नंबर तीन क्वार्टर नंबर 23 में छापेमारी कर शूटर अमरजीत पांडेय के पास से लोडेड पिस्तौल मैगजीन, बसीर अंसारी के पास से भी पिस्तौल और गोली बरामद किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही