Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जयराम सिंह हत्याकांड में दो तत्कालीन न्यायिक दंडाधिकारी की हुई गवाही

Jamshedpur (Ashok Kumar) : जयराम सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को एडीजे वन संजय कुमार उपाध्याय की अदालत में दो तत्कालीन न्यायिक दंडाधिकारी अनिल कुमार पांडेय और सुनिल कुमार तिवारी की गवाही हुई. यह गवाही वीसी के माध्यम से पूरी की गयी. वीसी से गवाही के समय अदालत में विक्रम शर्मा भी उपस्थित था. वह लगातार तीन दिनों से कोर्ट में अपनी हाजिरी लगा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocate-bhagwati-singh-injured-in-road-accident-condition-critical/">जमशेदपुर

: सड़क हादसे में अधिवक्ता भगवती सिंह घायल, हालत नाजुक

16 में से कुल 8 की हो गयी है गवाही

दो तत्कालीन न्यायिक दंडाधिकारी की गवाही शुक्रवार को होने के बाद कुल 8 लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है. अब मामले में और 8 लोगों की गवाही होनी बाकी है. सभी गवाही में गैंगस्टर अखिलेश गुरु विक्रम शर्मा को अदालत में मौजूद रहने का आदेश कोर्ट की ओर से दिया गया है. जयराम हत्याकांड में कुल 16 लोग गवाह बने हैं. अखिलेश सिंह वर्तमान में झारखंड के दुमका जेल में बंद है. वह भी जयराम सिंह हत्याकांड में आरोपी है.

पोती के साथ लौटते समय मारी गयी थी गोली

घटना के दिन 4 अक्टूबर 2008 को दुर्गापूजा के दौरान जयराम सिंह अपनी पोती के साथ जुबली पार्क से मॉर्निंग वाक कर बाग-ए-जमशेद के पास से घर की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही चौक पर उनको गोली मारी गयी थी. गोली लगने से वे घायल हो गये थे और उन्हें इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन जांच में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-daughter-in-law-thrown-out-of-house-for-not-giving-dowry/">जमशेदपुर

: दहेज नहीं देने पर बहू को घर से निकाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही