Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान से मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकली. यह कलश यात्रा काशीडीह मैदान से निकलकर, मानसरोवर होटल, राजीव गांधी चौक, साकची संजय मार्केट, टैंक रोड के रास्ते होते हुए साकची स्थित शीतला मंदिर पहुंची, जहां पूजन कार्य किया गया. मां भगवती, माता शीतला, भगवान वीर बजरंगबली समेत राजा रामचंद्र के पूजन करने के पश्चात कुएं से जल भरकर पुनः काशीडीह मैदान आकर यह कलश यात्रा समाप्त हुई. गायत्री परिवार के सभी सदस्यों ने काशीडीह रामनवमी मैदान में पहुंचकर गायत्री माता के पूजन आरती करने के पश्चात सबों के बीच प्रसाद और फल वितरण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-grand-kalash-yatra-of-jambu-akhara-committee-on-march-27/">जमशेदपुर
: जंबू अखाड़ा समिति का भव्य कलश यात्रा 27 मार्च को [caption id="attachment_585851" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/hindu-nav-varsh-3_674.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> कलशयात्रा में शामिल महिलाएं[/caption]30 मार्च को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
मंगलवार से प्रत्येक दिन संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्री राम हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है. प्रयागराज से पूज्यनीय कथा वाचक जगदीश भूषण महाराज अपने मुखारविंद से संगीतमय राम हनुमंत कथा का वाचन करेंगे. 29 मार्च को श्री राम हनुमंत कथा की पूर्णाहुति होगी. 30 मार्च को रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो सीतारामडेरा भालुबासा, बाराद्वारी होते हुए काशीडीह पहुंचेगी. इस शोभायात्रा में भी हजारों लोग इस पर शामिल होंगे और उसके पश्चात 31 मार्च को विसर्जन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
: जंबू अखाड़ा समिति का भव्य कलश यात्रा 27 मार्च को [caption id="attachment_585851" align="aligncenter" width="600"]
alt="" width="600" height="400" /> कलशयात्रा में शामिल महिलाएं[/caption]
Leave a Comment