Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसबीएम स्कूल में थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एसबीएम स्कूल में शनिवार को गणेश चतुर्थी के मद्देनजर विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए थाली सजाओं प्रतियोगिता आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक शिवम शर्मा, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह एवं उप प्राचार्य किरण चौली और अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गणेश वंदना कर किया. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक शिवम शर्मा ने कहा कि थाली सजाओ प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय परंपरा एवं संस्कार के प्रति जागरूक करना है. बच्चे जो देखते वहीं सीखते हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-picketing-for-repair-of-nh-32/">चांडिल

: एनएच 32 की मरम्मत के लिए आजसू का धरना-प्रदर्शन

संस्कार को बचाए रखने के लिए बच्चों को जागरूक करना आवश्यक

अपने संस्कार को बचाए रखने के लिए बच्चों को जागरूक करना आवश्यक है क्योंकि यही हमारा भविष्य हैं. बच्चों की माताओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ भाग लिया. थाली सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा 1 के छात्र एवंतीक की माता लिपिका प्रधान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि एलकेजी कक्षा क रुद्र कुमार सिंह की माता सुधा सिंह को द्वितीय और कक्षा 1 के छात्र ऋषभ मंडल की माता रितु मंडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. विजयी प्रतिभागियों को स्कूल के निदेशक द्वारा पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की डिंपल कौर, सुपर्णा, दिशा घोष, जयश्री पात्रा, सिमरन कौर, कुमुद शर्मा एवं अन्य शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही