Search

 
 
 

जमशेदपुर : बकरीद को लेकर एडीएम-एसडीएम की मौजूदगी में होगी थानावार शांति समिति की बैठकें

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन मुस्लिम समुदाय के पर्व बकरीद की तैयारियों में जुट गया है. बकरीद पर्व 9-10 जुलाई को मनाया जाना है. पर्व में विधि व्यवस्था बहाल रहे, इस उद्देश्य से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में थानावार शांति समिति की बैठकें बुलाकर सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की जाएगी. थानावार शांति समिति की बैठक के लिए उपायुक्त विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वाणन की ओर संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है. धालभूम अनुमंडल क्षेत्र (शहरी) थानों की शांति समिति की बैठक में एसडीओ संदीप कुमार मीणा एवं एडीएम एनके लाल शामिल होंगे. घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र की थाना शांति समिति की बैठकें एसडीओ सत्यवीर रजक की मौजूदगी में होगी. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-the-arjun-library-of-murup-is-proving-to-be-a-boon-in-the-construction-of-the-future/">खरसावां

: भविष्य निर्माण में वरदान साबित हो रहा मुरूप का अर्जुन पुस्तकालय

पांच को सात थाना क्षेत्रों की बैठक

पांच जुलाई को दो बार बैठक होगी. पहली बैठक सुबह 11 बजे से परसुडीह थाना परिसर में होगी. इसमें परसूडीह, बागबेड़ा एवं सुन्दरनगर थाना क्षेत्र के शांति समिति के सदस्य, पुलिस पदाधिकारी शामिल होंगे. उसी दिन दूसरी बैठक बिष्टुपुर थाना परिसर स्थित सभागार में शाम चार बजे से होगी. इसमें जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, कदमा तथा सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य तथा पदाधिकारी भाग लेंगें. दोनों बैठकों में एडीएम नंदकिशोर लाल, एसडीएम संदीप कुमार मीणा मौजूद रहेंगे. 6 जुलाई को मानगो क्षेत्र के चारो थानों की बैठक वन्य विभाग के सभागार में होगी. सात जुलाई को गोलमुरी थाना में गोविन्दपुर, गोलमुरी, सिदगोड़ा, बर्मामाइंस एवं टेल्को थाना शांति समिति की बैठक होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही