Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा के नए प्रधान एसडीओ से मिल जताया आभार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर चुनाव कमेटी और सिखों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसडीओ संदीप कुमार मीणा से मिला और समाज की ओर से उनके प्रति आभार जताया. चुनाव के संयोजक गुरदीप सिंह पप्पू के नेतृत्व में मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न गुरुद्वारा समितियों के चुनाव लंबित रहने की जानकारी दी और उनसे उन मामलों में भी हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. मौके पर एसडीओ संदीप कुमार मीणा ने कहा कि जिन गुरुद्वारों का अपना संविधान है, वह अपने संविधान का पालन करें . सही रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन कर चुनाव कराएं . जिस तरह से साकची गुरुद्वारे की चुनाव कमेटी द्वारा पूरी प्रक्रिया का अनुपालन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-conference-sakchi-branch-came-out-in-support-of-ashok-bhalotia/">जमशेदपुर

: अशोक भालोटिया के समर्थन में सामने आया मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा
मतदाताओं में उत्साह देखा गया, वह सराहनीय है. समाज की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस प्रतिनिधिमंडल में मानगो गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चुनाव कमेटी के संयोजक गुरदीप सिंह पप्पू सह-संयोजक सुखविंदर सिंह राजू, कुलविंदर सिंह, दलजीत सिंह , सरबजीत सिंह एवं सुखदेव सिंह आदि शामिल थे. वही इस प्रतिनिधिमंडल ने साकची थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से भी मुलाकात कर विभागीय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही