Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : माताजी आश्रम में रामकृष्ण परमहंस देव की 187 वीं जयंती व आश्रम का वार्षिकोत्सव 26 फरवरी को

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड के हाता स्थित श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी माताजी आश्रम का 85 वां वार्षिक उत्सव सह भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 187 वीं जयंती 26 फरवरी मनायी जाएगी. जानकारी माताजी आश्रम की सेविका चीनू मां ने दी. उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को मूल उत्सव होंगे. जिसके तहत मंगल आरती, प्रभात कीर्तन,चंडी पूजा व चंडी पाठ, रामकृष्ण परमहंस देव की विशेष पूजा, भक्ति संगीत, लीला गीति, धर्म सभा, कथामृत पाठ, महाप्रसाद वितरण, नर नारायण सेवा, तारक ब्रह्म नाम कीर्तन आदि होंगे. 27 फरवरी की शाम को हरिनाम संकीर्तन का अधिवास, कथामृत पाठ और नवद्वीप निवासी कीर्तनिया काकली घोष का पदावली कीर्तन होंगा. जबकि 28 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू होंगा. जिसका समापन एक मार्च को नाम भंग, धुलेट और महाप्रभु की भोग और आरती के उपरांत समापन होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vermi-compost-production-workshop-for-marginal-farmers-at-galudih/">जमशेदपुर

: गालुडीह में सीमांत किसानों के लिए वर्मी कंपोस्ट निर्माण कार्यशाला का आयोजन

आश्रम के ट्रस्ट में ये लोग हैं शामिल

आश्रम के ट्रस्ट बोर्ड में हीरा लाल दे (हाता), रघुनंदन बनर्जी (जुड़ी), राजित हुई (चाईबासा), जयदेव मुखर्जी (हलुद पुकुर), सुनील कुमार दे (नुआग्राम), शेखर दे (जमशेदपुर), शंकर चंद्र गोप (नुआग्राम), कपिल हुई (जमशेदपुर), इंद्रजीत हुई (चाईबासा), पद्मावती कुंडू (गंगाडीह), मोहितोष मंडल (हाता) सदस्य के रुप में शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rapid-action-force-and-police-take-out-foot-flag-march-in-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची में रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

संचालन समिति में ये लोग हैं शामिल

संचालन समिति के अध्यक्ष कृष्ण पद मंडल (हलुदपुकुर), सचिव राजकुमार साहू (खैर पाल) और कोषाध्यक्ष विश्वामित्र खंडायत (हाता) है. जबकि सलाहकार सदस्य के रुप में रेवा मजूमदार (कोलकाता), मेनका सरदार (पूर्व विधायक), सुधांशु शेखर मिश्रा (हाता),कमल कांति घोष (हाता), अशोक भट्टाचार्य (जुड़ी), बीरेन पाल (पावरु), अजित सरदार (पावरु), शिशिर मंडल (भालकी) आदि हैं. वर्तमान में आश्रम का संचालन साहित्यकार सुनील कुमार दे कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribute-paid-to-bhumiaj-uprising-hero-shaheed-ganganarayan-singh/">जमशेदपुर

: भूमिज विद्रोह के नायक शहीद गंगानारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही