Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चालक को लूटने का आरोपी नशामुक्ति केंद्र से गिरफ्तार, छुपकर करा रहा था इलाज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के पास चाकू का भय दिखाकर ट्रक चालक से मोबाइल और रुपये लूटने के मामले के आरोपी तनवीर अंसारी उर्फ तन्नु को पुलिस ने बारीडीह के नशामुक्ति केंद्र से शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. तन्नु वर्तनाम में साकची मोहम्मडन लाइन में रहता है जबकि उसका दूसरा मकान कपाली के अलकबीर पोलिटेक्निक के पास भी है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये लगातार दोनों आवास पर छापेमारी कर रही थी. इसे भी पढ़ें:टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-case-court-seeks-response-from-nia-on-mahesh-agarwals-plea/">टेरर

फंडिंग मामला : महेश अग्रवाल की याचिका पर कोर्ट ने NIA से मांगा जवाब

दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

घटना 4 दिसंबर 2021 की है. उत्तर प्रदेश गाजीपुर का रहने वाला ट्रक चालक दीपु कुमार गुप्ता मरीन ड्राइव से ट्रक लेकर जा रहा था. इस बीच ही चाकू का भय दिखाकर तीन लोगों ने उसे रोका था. इस दौरान मोबाइल और रुपये लूट लिया गया था. मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. तीसरा तनवीर अंसारी फरार चल रहा था.

ब्राउन शुगर का आदी है तन्नु

सोनारी पुलिस का कहना है कि तन्नु ब्राउन शुगर का आदी है. परिवार के लोग उससे परेशान होकर उसे इलाज के लिए बारीडीह के नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था. यहां पर वह छुपकर अपना इलाज करा रहा था. सोनारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर केंद्र में छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उसका एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें:शर्मनाक">https://lagatar.in/shameful-vivek-vihar-gangrape-case-men-were-raping-women-were-provoking-nine-accused-arrested/">शर्मनाक

: विवेक विहार गैंगरेप केस, पुरुष कर रहे थे रेप,  उकसा रही थीं महिलाएं, नौ आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही