Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हादसे में घायल अधिवक्ता को 3 दिनों बाद भी नहीं आया होश

Jamshedpur (Ashok Kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के एक ढाबा के पास सड़क हादसे में घायल बागबेड़ा लाल बिल्डिंग के अधिवक्ता भगवती सिंह को रविवार को तीन दिनों के बाद भी होश नहीं आया है. उनका इलाज अब भी आइसीयू में ही चल रहा है. घटना के बाद उन्हें होश नहीं आने पर परिवार के सदस्य खासा परेशान हैं. परिवार के लोग उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-earth-shook-again-in-pithoragarh-fear-among-people/">उत्तराखंड

: पिथौरागढ़ में हिली धरती, लोगों में डर

जम्मू-कश्मीर से पहुंच गया बेटा

भगवती सिंह का एक बेटा जम्मू-कश्मीर में आर्मी की नौकरी करता है. पिता की हालत की जानकारी पाकर वह शनिवार को शहर पहुंच गया है. परिवार के सभी सदस्य टीएमएच में ही दिन-रात गुजार रहे हैं और डॉक्टरों से बार-बार पूछ रहे हैं कि उन्हें होश आया है या नहीं.

शुक्रवार को हुआ था हादसा

शुक्रवार को भगवती सिंह अपनी स्कूटी से सुबह 11 बजे ड्यूटी के लिये सिविल कोर्ट की तरफ ही जा रहे थे. इस बीच ही उनकी स्कूटी को एक भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया था. घटना में उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोटें आयी थी. पिछले तीन दिनों के अंतराल में उन्हें टीएमएच में होश तक नहीं आया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-maoists-start-24-hour-bandh-ranchi-route-buses-not-plying/">किरीबुरु

: माओवादियों का 24 घंटे का बंद शुरू, रांची रूट की बसें नहीं चल रहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही