Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टीम परिवर्तन का आरोप बेबुनियाद है : विजय सिंह राणा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उत्तर प्रदेश संघ के कार्यकारिणी चुनाव को देखते हुए वर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह राणा ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की. इसमें उन्होंने पत्रकारों को बताया कि टीम परिवर्तन के अखिलेश दुबे द्वारा जो आरोप लगाये गए है वह बेबुनियाद है. उनकी नकारात्मक सोच के कारण संघ को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. हमारी प्राथमिकता है कि संघ में युवाओं को स्थान दिया जाए और संघ के सभी सदस्यों के एक बच्चें की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च संघ द्वारा उठाया जाए. इसके लिए नियम में परिवर्तन करना होगा वह किया जाएगा. सदस्यों की पंजीकरण से संबंधित रजिस्टर अभी तक अखिलेश दुबे द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-cluster-level-science-exhibition-organized-students-showed-their-skills/">नोवामुंडी

: संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

टीम परिवर्तन के कहीं नहीं होने का दावा

उन्होंने कहा कि संघ के निबंधन कराने में डॉ डीपी शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. टीम परिवर्तन कहीं नहीं है जीत हमारी होगी. राणा की टीम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय सिंह राणा जबकि महासचिव के लिए डॉ डीपी शुक्ला, उपाध्यक्ष के लिए रबीन कुमार वार्ष्णेय और सुभाष चंद्र अग्रवाल, संयुक्त सचिव शिव शंकर मिश्रा और सुशांत कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष देवेश कुमार अवस्थी, कार्यकारिणी सदस्य के लिए बैज नाथ दुबे, शिव शेकर तिवारी, जितेन्द्र कुमार तिवारी और शिव शंकर पाल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही