Search

जमशेदपुर : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आम सभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 का लेखा-जोखा हुआ पारित

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर की वार्षिक आमसभा रविवार को गोलमुरी स्थित विद्यापति भवन में संपन्न हुई. इस दौरान कोषाध्यक्ष के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 की अंकेक्षण रिपोर्ट पढ़ा गया. जिसे आमसभा में मौजूद सभी लोगों ने संपुष्ट किया. इससे पहले आमसभा की शुरुआत विद्यापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ. उसके बाद पंडित बिपिन कुमार झा के द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया. भगवती गीत जय जय भैरवी शंकर नाथ झा ने गाया. सभी आजीवन सदस्यों का विधिवत स्वागत अध्यक्ष शिशिर कुमार झा ने किया. कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने किया. उसके बाद महासचिव सुजीत कुमार झा ने पिछले वर्ष सम्पन्न आमसभा की कार्यवाही पढ़कर सुनाया. साथ ही एक वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. जिसे सभी उपस्थित आजीवन सदस्यों ने सर्वसम्मति से संपुष्टि किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yoga-class-started-in-telco-sangeet-samaj/">जमशेदपुर

: टेल्को संगीत समाज में योग कक्षा का हुआ शुभारंभ

नया कीर्तिमान स्थापित करेगा परिषद- महासचिव

महासचिव सुजीत कुमार झा ने बताया कि परिषद प्रगति के पथ पर अग्रसर है. लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं. सभी आजीवन सदस्यों के सहयोग और आशीर्वाद से परिषद नया कीर्तिमान स्थापित करेगा. उसके बाद कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा के द्वारा वर्ष 2021-2022 का वार्षिक अंकेक्षण रिर्पोट पढा गया. जिसे सभी सदस्यों ने पास किया. उसके बाद अन्यान्य में आजीवन सदस्यों के द्वारा संस्था के विकास से संबंधित कुछ सुझाव दिये गये जिसे महासचिव ने पूर्ण करने का आश्वासन दिया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष पंकज रॉय ने किया. बब्लू झा ने कहा की आमसभा को सफल बनाने में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी,आजीवन सदस्यों एवम कार्यकारिणी सदस्य का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bangla-language-studies-started-in-bada-bhumri-village-33-children-enrolled/">जमशेदपुर

: बड़ा भूमरी गांव में बंगला भाषा की पढ़ाई शुरू, 33 बच्चों ने लिया नामांकन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp