Search

 
 
 

Jamshedpur : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की नहीं बदली सूरत

 
  • गड्ढे के कारण बीच सड़क पर घंटों फंसा रहा ट्रेलर
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आदित्यपुर की जानलेवा सड़क दिन प्रतिदिन खतरनाक होती जा रही है. बुधवार को चावल मोड़ के आगे पम्मी धर्मकांटा के पास एक ट्रेलर सड़क में गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गया. जिसके चलते उस मार्ग से घंटों बड़ी गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा. बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर को गड्ढे से बाहर निकाला गया. बताते चलें कि औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर में गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा ! यह पता लगाना मुश्किल है. पूरे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की नारकीय स्थिति जियाडा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है. उद्यमी अभिजीत दत्त ने कहा कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति से विभाग, विधायक, सांसद एवं सरकार के मुलाजिम वाकिफ हैं. लेकिन किसी ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सूरत बदलने के लिए आज तक कुछ भी नहीं किया. जब चंपाई सोरेन सीएम बने थे तब बड़ी आस जगी थी कि स्थानीय विधायक सीएम बना हैं, अब यहां का भला होगा. लेकिन अफसोस परिस्थितियों ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-medicines-banned-again-dangerous-to-use/">Jamshedpur

: …फिर लगा दवाओं पर प्रतिबंध! इस्तेमाल खतरनाक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही