Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज का माहौल हुआ गर्म, छात्र नेताओं के बीच हुई हाथापाई

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब छात्र आजसू और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेताओं के बीच हाथापाई हो गई. लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले. वहीं, इस मामले से कॉलेज कैंपस में अफरा-तफरी मच गई थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sdpo-assured-action-in-the-beating-case-of-head-husband/">धनबाद

: एसडीपीओ ने दिया मुखिया पति के पिटाई मामले में कार्रवाई का आश्वासन

प्रिंसिपल के पास गया था छात्र आजसू का प्रतिनिधिमंडल

छात्र आजसू के नेता हेमंत पाठक ने बताया कि एबीवीपी के छात्र वर्कर्स कॉलेज में दबंगई करते हैं. वे बिना यूनिफार्म के आते हैं. काउंटर में अंदर घुस कर काम कराते हैं, जबकि सामान्य छात्र लाइन में लगे रहते हैं. छात्रों ने इसकी शिकायत छात्र आजसू से की थी. इसी को लेकर छात्र आजसू का एक प्रतिनिधि मंडल प्रिंसिपल से मिलने गया था. एबीवीपी के लोग इसका विरोध कर रहे थे. इसी को लेकर हाथापाई हुई है.

छात्र आजसू के प्रतिनिधि मंडल में अधिकतर पूर्व के छात्र 

वहींं इस मामले में एबीवीपी का कहना है कि छात्र आजसू के प्रतिनिधि मंडल में अधिकतर पूर्व के छात्र हैं. बावजूद इसके वह कॉलेज परिसर में जमे रहते हैं. साथ ही वह छात्रों को बरगलाने का काम करते हैं. इसी को लेकर एबीवीपी के छात्र नेताओं की छात्र आजसू के साथ बहस हो गई. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-restoration-camp-for-sis-guard-set-up-in-police-station-premises/">पटमदा

: थाना परिसर में लगाया गया एसआईएस गार्ड के लिए बहाली शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही