Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सूर्यधाम में हुआ भोजपुरी फिल्म "दुल्हनिया दौलत वाली" का मुहूर्त

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : मां दुर्गा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म "दुल्हनिया दौलत वाली" का मुहूर्त बुधवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में हुआ. अगले कुछ सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग शहर में होगी. फिल्म में शहर के ही लगभग 80 फीसदी कलाकार विभिन्न किरदार में दिखायी देंगे. दर्जनों भोजपुरी हिट फिल्में दे चुके निर्देशक रवि सिन्हा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है. फिल्म के लीड रोल में शहर के राहुल सिंह राजपूत, श्वेता सिंह और मनी भट्टाचार्य दिखेंगे. मुहूर्त पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता दिनेश कुमार उपस्थित थे. दिनेश ने फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जमशेदपुर के कलाकारों में काफी प्रतिभा है. अब यहां फिल्म बनने से कलाकारों को अधिक से अधिक मौका मिल सकेगा. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-shopkeepers-agitation-ends-after-talks-with-dsp-and-zonal-officer/">मुसाबनी

: डीएसपी व अंचल अधिकारी के साथ वार्ता के बाद दुकानदारों का आंदोलन समाप्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही