Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ का जत्था पंहुचा इनारावरण, 21 को देवघर में कांवरिया करेंगे जलार्पण

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : शहर से बाबा वैद्यनाथ सेवा संघ के निःशुल्क कांवर यात्रा में सुल्तानगंज गए 1000 कांवरियों का जत्था बृहस्पतिवार को चौथे दिन बांका जिले के इनारावरण पंहुचा. जहां बाबा भुतनाथ धर्मशाला में कांवरियों के विश्राम और भोजन करने की व्यवस्था की गई थी. बाबा भुतनाथ धर्मशाला में संघ की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी कांवारियो का मन मोह लिया. बंगाल के खड्गपुर से झांकी प्रस्तुत करने के लिए आए कलाकारों के द्वारा श्मशान होली एवं शिव विवाह का कार्यक्रम जीवंत तरीके से किया गया. जिसने सभी कांवरियों को झूमने को मजबूर कर दिया. निःशुल्क कांवर यात्रा के मुख्य आयोजनकर्ता विकास सिंह ने बताया की जत्थे में शामिल सभी कांवरियां स्वस्थ हैं सभी उतरवाहिनी गंगा से जल लेकर देवघर के लिए आगे बढ़ रहे है तथा देर रात झारखण्ड प्रदेश की सीमा दुम्मा द्वार में प्रवेश कर जाएंगे. बाबा बैधनाथ को जल अर्पण कर दुसरे दिन बाबा बासुकीनाथ धाम जाकर बाबा बासुकी को जलार्पण कर वापस जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-opponents-are-scared-of-the-development-works-being-done-in-jugsalai-vis-area-mangal-kalindi/">जमशेदपुर

: जुगसलाई विस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से घबरा गए हैं विरोधी- मंगल कालिंदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही