Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंगरेटा महासभा का जत्था अमृतसर पहुंचा, भाजपा एससी मोर्चा ने संगत का किया स्वागत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  23 वां चेतना मार्च के तहत बाबा जीवन सिंह का शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने कि लिए रंगरेटा महासभा का जत्था अमृतसर पहुंच गया. शुक्रवार को जत्थे का स्वागत पंजाब भाजपा एससी मोर्चा की प्रदेश कमेटी भव्य रुप से किया गया. भाजपा के राष्ट्रीय एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संतोख सिंह गुमटाला के नेतृत्व में हुए स्वागत से संगत निहाल हो गई. स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से बाबा सतपाल सिंह,अमृत सिंह,रणजीत सिंह,नरेंद्र सिंह परवाना,अंग्रेज सिंह आदि मौजूद थे. रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत गिल ने कहा कि इस वर्ष 23वाँ चेतना मार्च ऐतिहासिक होगा क्योंकि लौहनगरी की संगत का जोश और संख्या बल से माहौल भक्तिमय हो गया है. बच्चे, बूढे़ और जवान सभी को बाबा जीवन सिंह जी की कुर्बानी और सिख इतिहास जानकर गर्व महसूस होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drones-will-be-used-to-monitor-forest-areas-forest-guards-will-get-state-of-the-art-equipment/">जमशेदपुर

: ड्रोन से होगी वन्य क्षेत्र की निगरानी, वनरक्षियों को मिले अत्याधुनिक उपकरण

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

राजेंद्र सिंह तरसिक्का, जसवीर सिंह चौधरी, दलबीर सिंह फौजी, महेंद्र सिंह पामिया, साहिब सिंह साबू, सोनी सिंह, राजू सिंह काले, मनोहर सिंह, मलकीत सिंह, चीता सिंह, बलविंदर सिंह, जोगिंदर जोगी, दलजीत सिंह राजगीर, चरणजीत कौर, बलवीर सिंह, बेबी कौर, जिंदर कौर, किरणदीप कौर, हरजीत कौर, रानी कौर, समेत काफी संख्या में संगत के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajit-amans-jai-jai-ganesha-ganpati-deva-is-making-a-splash-in-the-city/">जमशेदपुर

: शहर में धूम मचा रही है अजीत अमन की ‘जय जय गणेशा, गणपति देवा’
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही