Search

 
 
 

जमशेदपुर: कदमा मरीन ड्राइव में बाइक चालक को रोककर लूटा

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने बाइक चालक को रोककर उसके साथ मारपीट कर रुपये लूटकर फरार हो गये. घटना के संबंध में सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी बाबा तिलका माझी बस्ती के रहने वाले चंदन कुमार के बयान पर कदमा थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है. मामले में आरोपी घोड़ा चौक मरीन ड्राइव के रहने वाले सुनील के किरायेदार भूषण टुडू के अलावा अन्य को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-loot-of-80-thousand-showed-fear-of-weapons-in-sakchi/">जमशेदपुर:

साकची में हथियार का भय दिखा 80 हजार की लूट

बाइक से घर लौट रहे थे चंदन

घटना के संबंध में चंदन ने बताया कि वे 6 अगस्त की शाम 4 बजे अपने घर की तरफ बाइक से लौट रहे थे. इस बीच ही बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद मारपीट करनी शुरू कर दी. जेब में हाथ डाला और रुपये निकाल लिये.

आदित्यपुर के हैं बदमाश

इधर घटना के संबंध में कदमा थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. जांच में ही पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाले कुछ बदमाश आदित्यपुर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये लगातार छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-22-convicted-in-the-murder-of-manoj-singh-in-ghagidih-jail/">जमशेदपुर:

घाघीडीह जेल में हुई मनोज सिंह की हत्या में 22 दोषी करार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही