Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चेकिंग अभियान से बचने के चक्कर में बाइक सवार गड्ढ़े में गिरा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : टेल्को थाना क्षेत्र के प्लाजा चौक पर सोमवार को चेकिंग अभियान से बचने के चक्कर में बाइक सवार युवक गड्ढ़े में गिर गया. घटना में युवक को गंभीर चोटें आयी है जिसे इलाज के लिये टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर घटना के बाद लोगों ने बीच सड़क पर हंगामा भी किया. लोगों का आरोप था कि पुलिस चेकिंग अभियान सिर्फ नाम के लिये करती है. उनकी मंशा कुछ और रहती है. इसे भी पढ़ें : …">https://lagatar.in/sir-nothing-has-worked/">…

सर कुछ हाथ नहीं लगा है

राधिकानगर का है घायल नीतीश ठाकुर

घायल नीतीश ठाकुर के बारे में बताया गया कि वह टेल्को राधिकानगर का रहने वाला है. वह बिना हेलमेट के ही प्लाजा चौक की तरफ जा रहा था. इस बीच उसकी अचानक से यातायात पुलिस पर नजर पड़ गयी. उसने पुलिस से बचने के लिये बाइक घुमाने का प्रयास किया था. इस बीच ही वह गड्ढ़े में जा गिरा. उसके गिरने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने इसका सारा आरोप यातायात पुलिस पर ही लगाया.

भाजपाई पहुंचे और पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना पाकर भाजपा नेता अंकित आनंद मौके पर पहुंच गये थे. उन्होंने ही घायल नीतीश ठाकुर को इलाज के लिये टेल्को के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया है. अंकित ने आरोपी यातायात पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-orders-to-abolish-coa-aiff-elections-postponed-for-a-wee/">सुप्रीम

कोर्ट ने सीओए को खत्म करने का दिया आदेश, एक हफ्ते के लिए टाला AIFF का चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही