Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची भाजपा कार्यालय में श्रद्धाभाव से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 122वीं जयंती गुरुवार को भाजपा साकची भाजपा कार्यालय में मनायी गई. पार्टी के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने `डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे`, `जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है` एवं `भारत माता की जय, के नारे लगाए.इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के भारत की स्थापना में लगे हैं. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार एवं सिद्धांत हम सबके साथ आने वाली कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित करते रहेंगे. आज श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा के सभी 28 मंडलों में भी मनायी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prema-gogna-takes-charge-as-rotary-east-president/">जमशेदपुर

: प्रेमा गोगना ने रोटरी ईस्ट अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

कार्यक्रम में यह लोग थे मौजूद

इस दौरान, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, डॉ राजीव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमिताभ सेनापति, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, सुरेश शर्मा, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर, रमेश नाग, मिथिलेश साव, गौतम प्रसाद, विनय सिंह, अभिषेक डे, रमेश बास्के, शैलेश गुप्ता, आशुतोष दास, मंजीत सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fruit-and-flower-plants-planted-in-mataji-ashram-hata/">जमशेदपुर

: माताजी आश्रम हाता में रोपे गए फल व फूल के पौधे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही