Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महर्षि वेदव्यास की जयंती मनाई गई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को "प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर" बिरसानगर में गुरुओं के गुरु महर्षि वेदव्यास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, सचिव वी. जय शंकर, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय एवं समिति सदस्य अजय प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रधानाचार्य ने जीवन में गुरु के महत्व को बताया. कक्षा सप्तम एवं अष्टम की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए. कक्षा दशम की छात्राओं ने मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत की. विद्यालय के छात्रों द्वारा मानस पाठ किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-on-the-third-day-of-the-van-mahotsav-month-the-guests-planted-saplings-in-the-college/">घाटशिला

: कॉलेज में वन महोत्सव माह के तीसरे दिन अतिथियों ने किया पौधरोपण

गुरु के बताए मार्ग पर चलकर शिष्य बन सकते हैं महान

अंग्रेजी की वरिष्ठ आचार्या भारती शर्मा ने गुरु की भूमिका बताते हुए कहा कि आदिकाल से ही भारत में गुरु के मार्गदर्शन से एक से एक महान शिष्य बने. हम गुरु के बताए मार्ग पर चलकर महान बन सकते हैं. विद्यालय के सचिव वी. जय शंकर एवं अध्यक्ष भोला मंडल ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला. आचार्य अरुण कुमार बंसल के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संचालन पूजा गोराई एवं आशा महतो ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आचार्य अंजय मोदी ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही