Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :  डिमना लेक में डूबे अभिनव व अशोक का शव बरामद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  बोड़ाम के डिमना लेक में रविवार की शाम स्नान करने के दौरान डूबे तामुलिया के रहने वाले अशोक साव (55) और भुइयांडीह किशोरीनगर निवासी अभिनव साहनी (40) का शव बोड़ाम पुलिस ने सोमवार की सुबह बरामद कर लिया है. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सुबह के 5 बजे ही दोनों का शव नदी के उपर दिखने लगा था. इस दौरान गांव के लोगों ने ही शव को बाहर निकाल लिया. वहीं बोड़ाम पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलवा लिया था, लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-court-acquits-akhilesh-singh-for-absconding-from-police-custody/">जमशेदपुर

: पुलिस हिरासत से फरार होने में अखिलेश सिंह को कोर्ट ने किया बरी 

नयी टेंपो की पूजा करने गये थे हाथीखेदा मंदिर

अशोक और अभिनव के बारे में बताया गया कि दोनों नयी टेंपो लेकर पूजा करने के लिये बोड़ाम के हाथीखेदा मंदिर गये हुये थे. पूजा करके लौटते समय दोनों जब डिमना लेक के पास पहुंचे तब स्नान करने की इच्छा हुई. टेंपो को लेक के किनारे खड़ी कर दोनों स्नान करने के लिये नदी में उतरे और डूब गये. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग और बोड़ाम पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी. अंधेरा होने के कारण रात को शव की खोज-बीन नहीं की गयी थी.

पंचर की दुकान चलाता था अभिनव साहनी

अभिनव के परिवार के लोगों ने बताया कि वह भुइयांडीह में पंचर की दुकान चलाता था. उसी से घर परिवार चलता था. इधर अशोक साव के बारे में बताया गया कि वे पहले किराये का टेंपो चलाते थे. 10 दिनों पहले ही नयी टेंपो खरीदी थी. टेंपो लेकर अशोक अपने साथी अभिनव के साथ रविवार को हाथी खेदा मंदिर गये हुये थे. घटना के बाद दोनों परिवार में मातम का माहौल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anticipatory-bail-of-director-rejected-in-150-crore-scam-in-maxxizone-company/">जमशेदपुर

:  मैक्सीजोन कंपनी में 150 करोड़ घोटाला में डायरेक्टर की अग्रिम जमानत खारिज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही