Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में घायल मो साकिब का शव टेल्को खड़ंगाझार से बरामद

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बर्मामाइंस चुना भट्ठा निवासी 55 वर्षीय मो. साजिद बीती रात कार के धक्के से घायल हो गए थे. घटना के बाद कार चालक इलाज करवाने की बात कहकर उसे अपनी कार से लेकर अस्पताल की तरफ गया. हालांकि कार चालक ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया और बीच सड़क पर ही छोड़ कर फरार हो गया. इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था. इधर, मो साकिब का शव टेल्को खड़ंगाझार से बरामद किया गया है. कार चालक ने मो साकिब को घायल अवस्था में ही टेल्को खड़ंगाझार स्थित आशा किरण स्कूल स्थित गोलचक्कर के पास छोड़कर फरार हो गया था. टेल्को पुलिस ने गश्ती के दौरान मो. साकिब को देखा और उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shri-ram-mandir-bishtupur-committee-demands-change-of-election-date/">जमशेदपुर

: श्री राम मन्दिरम् बिष्टुपुर कमिटी का चुनाव की तिथि परिवर्तित करने की मांग

कार के धक्क से हो गए थे घायल

बुधवार रात मो साकिब को रात 11.30 बजे एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया था. इस घटना में साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद बस्ती के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, कार चालक ने मो. साजिद का इलाज करवाने की बात कहते हुए अपने साथ कार में ले गया, पर वे लोग अस्पताल नहीं पहुंचे. गुरुवार सुबह बस्तीवासियों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही