Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दूसरे की जमीन पर बना रहा था चहारदीवारी, विरोध करने पर पीटा, चार घायल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के रूपाइडांगा के रहने वाले चंद्रकेश सिंह की जमीन पर जाकर दीवार का पलस्तरा करने का विरोध करने पर पड़ोसी घमंडी यादव व उनके घर के अन्य सदस्यों ने चार लोगों को बुरी तरह से मार पीटकर घायल कर दिया. घटना के बाद पहले मामला एमजीएम थाने तक पहुंचा था उसके बाद पुलिस ने सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-snatching-of-money-by-beating-for-not-paying-extortion-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर रुपये की छिनतई

ये हुए हैं घायल

घायलों में चंद्रकेश सिंह, उनकी  पत्नी राधिका देवी, बेटा पंकज सिंह, पंकज की पत्नी दिपीका सिंह घायल हुये हैं. सभी घायलों को काफी चोटें आयी है. मामले में मारपीट करने का आरोप पड़ोस के रहने वाले घमंडी यादव, उसकी पत्नी, बेटी, दो बेटा साश्वर यादव और सुशांत यादव को बनाया गया है.

पूर्व में भी हो चुका है विवाद

चंद्रकेश सिंह ने बताया कि आरोपी घमंडी यादव अपनी पूरी जमीन पर मकान बना चुके हैं. शुक्रवार को वे उनकी ही जमीन पर चहारदीवारी बनाने का काम कर रहे थे. इसका ही विरोध चंद्रकेश ने किया था. इस बीच पड़ोस में डाक विभाग के कर्मचारी रहते हैं. उन्होंने बीच-बचाव किया था, लेकिन उनके जाते ही सभी आरोपी घर में घुस गये थे और परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट की. इसे भी पढ़ें:किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-derailment-after-getting-stuck-in-the-tower-wagon-vehicle-jointer-in-karampada-railway-station-area/">किरीबुरु

: करमपदा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में टावर वैगन वाहन ज्वाइंटर में फंसकर हुई बेपटरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही