Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाबू कुंवर सिंह की वीरता देशवासियों को सदैव प्रेरित करेगी- काले

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के बागबेड़ा स्थित स्मारक स्थल पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके विजयोत्सव दिवस पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर स्थानीय कमेटी के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अंग्रेजी शासन के विरुद्ध 80 साल की आयु में भी अदम्य साहस एवं शौर्य का प्रदर्शन करने वाले महान स्वाधीनता सेनानी, राष्ट्र गौरव, बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shyam-family-distributed-fruits-and-syrup-in-sakchi-bazar-shiva-temple/">जमशेदपुर

: साकची बाजार शिव मंदिर में श्याम परिवार ने बांटे फल व शरबत

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

इस मौके पार्षद कविता परमार एवं पूर्व पार्षद किशोर यादव ने अपने विचार रखे. मंच संचालन महामंत्री मिथिलेश कुमार ने व धन्यवाद विशाल सिंह ने किया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सीएचपी सिंह, महामंत्री मिथलेश कुमार, दिग्विजय कुमार सिंह, ए सिंह, राजकुमार, सुनील गुप्ता, अनिल सिंह, विशाल सिंह, राहुल सिंह, लविन्दू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mock-drill-in-sakchi-on-monday-to-deal-with-emergency-like-fire/">जमशेदपुर

:  अग्निकांड जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए साकची में मॉक ड्रिल सोमवार को 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही