Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मधुपुर वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही बस पुरुलिया के पास पलटी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागुनहातू से देवघर के मधुपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्री बस पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के पास टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी. घटना गुरुवार सुबह की है. घटना के बाद सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से शुक्रवार को सभी घायल अपना इलाज कराने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdegas-daughter-sneha-kumari-made-it-to-the-top-ten/">सिमडेगा

की बेटी स्नेहा कुमारी ने टॉप टेन में बनाई जगह
घायलों में दुल्हन समेत कई लोग शामिल है. बस में सवार सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि वे लोग बागुनहातू के रहने वाले है. देवघर के एक लॉज में शादी होनी थी इसलिए वे लोग मिनी बस में सवार होकर गुरुवार सुबह 5.30 बजे जमशेदपुर से निकले थे. 9.30 बजे पुरुलिया के टमना के पास बस का अगला चक्का तेज आवाज के साथ फट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा गिरी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-probyn-anup-and-sanjay-east-singhbhum-topper-in-matriculation-examination/">जमशेदपुर

: मैट्रिक की परीक्षा में प्रोबिन, अनूप और संजय पूर्वी सिंहभूम टॉपर

घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल 

सत्येंद्र ने बताया कि घायलों में दुल्हन सुषमा कुमारी समेत अधिकतर महिलाएं शामिल हैं, उन्हें काफी चोटें आई. सभी को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वे लोग आज जमशेदपुर में अपना इलाज कराने पहुंचे है. घायलों में टुनू प्रसाद, किरण देवी, वीणा देवी, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, मोनू कुमार, गीता देवी, सीमा देवी, श्रीदेवी, अवलेश कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-probyn-anup-and-sanjay-east-singhbhum-topper-in-matriculation-examination/">जमशेदपुर

: मैट्रिक की परीक्षा में प्रोबिन, अनूप और संजय पूर्वी सिंहभूम टॉपर

चक्रधरपुर : सिंदूरदान कर माता दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-Sindurdan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चैत्र नवरात्र पर पूजा समितियों द्वारा स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया गया.विजयी दशमी गुरुवार के दिन होने के कारण प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जा सका था.इसे लेकर चक्रधरपुर में शुक्रवार को माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.इस अवसर पर चक्रधरपुर के पंडित हाता स्थित श्री-श्री शिवशक्ति चैती दुर्गा पूजा पंडाल व टाऊन काली मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूरदान कर नम आंखों से विदाई दी. इस मौके पर महिलाओं ने भी एक दूसरे को सिंदूर लगाया.वहीं इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-probyn-anup-and-sanjay-east-singhbhum-topper-in-matriculation-examination/">जमशेदपुर

: मैट्रिक की परीक्षा में प्रोबिन, अनूप और संजय पूर्वी सिंहभूम टॉपर
इसके अलावे चक्रधरपुर के बंगाली एसोसिएशन माता दुर्गा मंदिर, प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित माता दुर्गा मंदिर समेत अन्य दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने सिंदूरदान कर माता को प्रचाद चढ़ाया.चक्रधरपुर की पंडित हाता शिव मंदिर श्री-श्री शिव शक्ति चैती दुर्गा पूजा व टाउन काली मंदिर से शुक्रवार शाम विसर्जन जुलूस निकाला गया. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल हुये. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही