Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कार चालक धक्का मार घायल को लेकर हुआ फरार

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित चूना भट्ठा निवासी 55 वर्षीय मो. साजिद को एक कार ने बुधवार की रात टक्कर मार दी. इस घटना में साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद बस्ती के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, कार चालक ने मो. साजिद का इलाज करवाने की बात कहते हुए उसे अपने साथ कार में ले गया, पर वे लोग अस्पताल नहीं पहुंचे. इधर गुरुवार को बस्तीवासियों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया. बस्ती वासियों ने सड़क पर टायर जलाकर रख दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि कार चालक ने मो. साजिद को रास्ते में ही कहीं फेंक दिया है. सूचना पाकर बर्मामाइंस पुलिस पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद सड़क को खाली करा दिया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-holikotsav-was-celebrated-with-pomp-in-vishwa-kalyan-ashram/">मनोहरपुर

: विश्व कल्याण आश्रम में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाई गई

पीसीआर वाहन को भी दे दिया चकमा

परिजनों ने बताया कि मो. साजिद फेरी कर जीवन यापन करता है. बुधवार की रात एक कार (JH05DD 1153) ने मो. साजिद को टक्कर मार दी. घटना के बाद सभी ने कार को पकड़ लिया. इतने में पीसीआर वाहन भी पहुंचा. इसके बाद मो. साजिद को कार में बैठाकर इलाज कराने की बात कह लेकर चला गया. पीछे से पीसीआर वाहन भी गया था, पर कार चालक चकमा देकर फरार हो गया. उसने मो. साजिद को अस्पताल भी नही पहुंचाया. परिजनों का आरोप है कि साजिद की हत्या कर उसे फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही