Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कार ने पहले स्कूटी सवार को मारी टक्कर, फिर क्वार्टर में घुसी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत ओ रोड स्थित जी टाउन क्लब के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में लेकर क्वार्टर में जा घुसी. इस घटना में स्कूटी सवार महिला घायल हो गई. वहीं क्वार्टर की दीवार भी टूट गई. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घायल महिला को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया. सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-candidate-yashaswini-sahay-will-file-nomination-on-monday-public-meeting-in-morhabadi/">कांग्रेस

प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को करेंगी नामांकन, मोरहाबादी में जनसभा
पुलिस ने कार और स्कूटी को भी जब्त कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार कार ओ रोड से होते हुए जी टाउन मैदान की ओर जा रही थी जबकि स्कूटी सवार महिला जी टाउन मैदान से होते हुए ओ रोड की तरफ जा रही थी. इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे क्वार्टर में जा घुसी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-major-fire-broke-out-in-bsnl-head-office-fire-brigade-team-engaged-in-extinguishing-the-fire/">रांची:

बीएसएनएल के हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में जुटी

गांजा तस्करी का मुख्य सरगना मोतीलाल साहू गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Ganja-Taskar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले का कोवाली थाना पुलिस ने बीते दिनों ही एक होटल में छापेमारी कर गांजा बिक्री का खुलासा किया था. इस मामले में पुलिस ने गांजा बेचने वाले को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था. इसके बाद से ही पुलिस को गांजा सप्लाई करने वाले मोतीलाल की तलाश थी. आखिरकार पुलिस ने मोतीलाल को भी गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-candidate-yashaswini-sahay-will-file-nomination-on-monday-public-meeting-in-morhabadi/">कांग्रेस

प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को करेंगी नामांकन, मोरहाबादी में जनसभा
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कोवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह विभिन्न गांव में ज्यादा से ज्यादा युवा पीढ़ीओ नशा का आदि हो रहे हैं. जिसको लेकर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने 22 अप्रैल को प्रधान होटल में टीम बनाकर छापेमारी कर गांजा बेचने वाला सुकू महाकुड़ को न्यायिक हिरासत में भेजे था. फिलहाल आरोपी मोतीलाल को पुलिस ने जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही