Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची में पर्स छिनतई का मामला झूठा निकला, पुलिस ने खोला राज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साकची थाने में 31 अक्तूबर 2021 को सिदगोड़ा रोड नंबर 8 की रहने वाली पूजा पूर्ति ने पर्स छिनतई करने का एक मामला बाइक चालक (जेएच 05सीक्यू- 6363) के खिलाफ दर्ज कराया था. घटना में महिला ने आरोपी का नाम नहीं दिया था, लेकिन जांच के क्रम में साकची पुलिस मोबाइल का लोकेशन के माध्यम से घर तक पहुंच गयी. इस दौरान मोबाइल को पूजा के घर से ही बरामद कर लिया गया. मोबाइल में पूजा के पति का सीम लगा हुआ था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-dacoits-of-bengal-had-robbed-galudih-step-industries-private-limited/">जमशेदपुर

: गालुडीह स्टेप इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में बंगाल के डकैतों ने डाला था डाका

क्या है झूठी कहानी बनाने का मामला

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पूजा के पति का दोस्त आदित्य कुमार गिल ने अपनी बाइक को 35 हजार रुपये में बंधक रखा था. रुपये मांगने पर पूजा उसे नहीं दे रही थी. रुपये नहीं देना पड़े इस कारण से ही पूजा ने पर्स छिनतई करने की कहानी बनायी थी, लेकिन इस राज को साकची पुलिस ने छह माह के भीतर ही खोल दिया है.

महिला पर होगा पुलिस को गुमराह करने का केस

पूरे मामले में साकची पुलिस अब महिला के खिलाफ झूठा केस करने और पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज करेगी. साकची थानेदार राजेश कुमार ने कहा कि इस मामले में महिला के खिलाफ कोर्ट से ही वारंट निकलेगा उसके बाद उसे गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं पुलिस ने मामले में मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है. मामले में नकद 11000 रुपये होने का भी जिक्र किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fighting-for-demanding-outstanding-money-in-sonari-chain-snatched/">जमशेदपुर

: सोनारी में बकाया रुपये मांगने पर मारपीट, चेन छिनतई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही