Search

 
 
 

जमशेदपुर : चैंबर ने टाटा व रायपुर के बीच ट्रेनों के लगातार विलंब होने पर रेल मंत्री को लिखा पत्र

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने टाटा से रायपुर और उससे आगे जानी वाली ट्रेनों के अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में असामान्य रूप से लगातार हो रही विलंब के संबंध में पत्र लिख कर रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का ध्यानाकृष्ट कराया है. यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने दी. अध्यक्ष ने बताया कि पिछले एक वर्ष से देखा जा रहा है कि हावड़ा से रायपुर के बीच और उससे आगे जाने वाली ट्रेनें अपने गंतव्य स्थानों तक असामान्य रूप से लगातार विलंब से पहुंच रही हैं जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-panchayat-samiti-member-cooperated-in-shradh-karma/">गुड़ाबांदा

 : पंचायत समिति सदस्य ने श्राद्ध कर्म में किया सहयोग

लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में हो रही है परेशानी

छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई करने या संस्थानों में एडमिशन के सिलसिले में युवा नौकरी के लिए इंटरव्यू देने और बीमार यात्रियों को इलाज के लिए अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने में परेशानी हो रही है जिससे वे निराश और हताश हो रहे हैं. विशेषकर गर्मी के इस मौसम में आम यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए सिंहभूम चैंबर ने रेलमंत्री से आग्रह किया है कि इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर ट्रेनों के लेटलतीफी की जांच अपने विभिन्न सेक्शनों से जुड़े अधिकारियों के माध्यम से करवाने का आदेश जारी कर ट्रेनों के समय को अतिशीघ्र दुरुस्त किया जाय. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही