Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में नक्शा विचलन कर बना रहे दो भवन को नगर पर्षद ने किया सील

 
Jamshedpur : नक्शा विचलन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुगसलाई नगर पर्षद ने स्टेशन रोड स्थित दो भवनों को सील कर दिया. इसमें पहला भवन राजेन्द्र सिंह भाटिया और दूसरा भवन अक्षय लाल गुप्ता का है. नक्शा विचलन की सूचना के बाद दोनों को नगर पर्षद की ओर से नोटिस देकर बुलाया गया. लेकिन वे अपना पक्ष रखने नहीं आए. इसके बाद आज नगर पर्षद की टीम ने दोनों भवनों को सील कर दिया राजेन्द्र सिंह भाटिया की स्टेशन रोड राज लेसर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी है. जिसके ऊपरी तल पर वे निर्माण करवा रहे थे. जबकि अक्षय लाल गुप्ता का रेसिडेंसियस आवास है. इसे भी पढ़ें : धालभूमगढ़:">https://lagatar.in/dhalbhumgarh-villagers-of-khadiadanga-and-raghunathdih-demanded-to-change-the-transmitter/">धालभूमगढ़:

खड़ियाडांगा व रघुनाथडीह के ग्रामीणों ने की ट्रांसफारमर बदलने की मांग

कई भवन मालिकों को भेजा गया है नोटिस

जुगसलाई नगर पर्षद के नगर प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि जुगसलाई क्षेत्र में नक्शा विचलन के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. कई भवनों को पहले भी सील किया गया है. साथ ही कई भवन निर्माताओं को नोटिस भेजकर कागजात प्रस्तूत करने के लिए कहा गया है. जवाब नहीं आने पर सिलिंग की कार्रवाई की जाएगी. सोमवार को हुई कार्रवाई में प्रभारी कर दारोगा, कनीय अभियन्ता, सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही