Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 44 डिग्री के पार पहुंचा शहर का पारा, भीषण गर्मी से परेशान रहे लोग

Jamshedpur (Sunil Pandey) : रविवार को शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस (44.2) के पार पहुंच गया. यह मई माह का सर्वाधिक तापमान है. तापमान में सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई. जबकि 24 घंटे के अंदर 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. शनिवार को शहर का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि शुक्रवार को 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान था. लेकिन शाम होते-होते 1.2 मिलीमीटर वर्षा होने से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग ने तापमान में उतार चढ़ाव का पूर्वानुमान पहले ही जताया था. हालांकि इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहने तथा गर्जन वज्रपात के साथ वर्षा होने तथा सतही हवा चलने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-summer-cricket-camp-under-16-west-singhbhum-team-beat-jamshedpur-by-6-wickets/">चाईबासा

: समर क्रिकेट कैंप अंडर-16 : पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने जमशेदपुर को 6 विकेट से हराया

25 तक जारी रहेगा धूप-छांव का दौर

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी भाग में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. हालांकि इस दौरान सुबह में तेज धूप खिलने की बात कही गई है. दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. यह दौर आगामी 25 मई तक रहेगा. इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चल सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-case-has-been-registered-for-running-a-fake-clinic-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में फर्जी तरीके से क्लिनिक चलाने का मामला दर्ज  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही