Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा, भीषण गर्मी से परेशान रहे लोग

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : शहर में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है.मंगलवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गर्मी के कारण दिन में लू जैसे हालात रहे. दोपहर में सड़कों पर इक्का-दुक्का लोगों की आवाजाही दिखी. हालांकि मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की थी. 19 अप्रैल को भी इसी तरह के हालात रहने का पूर्वानुमान है. खासकर कोल्हान, संथाल एवं पलामू प्रमंडल में लू जैसी स्थिति रहेगी. 20 अप्रैल के बाद मौसम में परिवर्तन होगा. कोल्हान प्रमंडल में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही आंशिक वर्षा का पूर्वानुमान है. 23 अप्रैल के बाद पुनः मौसम शुष्क होगा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-dispute-the-brother-in-law-was-pushed-into-the-pan-of-hot-oil/">जमशेदपुर

: विवाद के बाद सालों ने जीजा को गर्म तेल की कढ़ाई में ढकेला

पावर कट से लोगों को मिलेगी राहत

दूसरी ओर 16 एवं 17 अप्रैल को बिजली कटने की समस्या से परेशान लोगों को मंगलवार को राहत मिली. मंगलवार से शहर एवं देहात में फुल लोड बिजली की आपूर्ति हो रही है. जेबीवीएनएल के जीएम श्रवण कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल को तेनुघाट फेल होने के कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई थी. जिसके कारण लोगों को परेशानी हुई. लेकिन मंगलवार को कोल्हान प्रमंडल में बिजली की कुल डिमांड (लगभग 460 मेगावाट) पूरी हो गई. जिसके कारण बिजली कटने की समस्या से फिलहाल राहत है. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 260 मेगावाट की डिमांड है. डिमांड के मुताबिक फुल लोड बिजली की सप्लाई की जा रही है. जिसमें करनडीह ग्रिड को 65 मेगावाट एवं मानगो अवर प्रमंडल क्षेत्र में 50 मेगावाट सप्लाई शामिल हैं. दोनो ग्रिड को फुल लोड बिजली सप्लाई होने से बिजली कटने की समस्या से फिलहाल राहत है.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-safety-department-of-tata-steel-organizes-safe-talk-on-contractor-safety-management/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कॉन्ट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट पर सेफ टॉक का किया आयोजन  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही