Search

 
 
 

जमशेदपुर : सामान्य से नीचे पहुंचा शहर का तापमान, 9 मिलीमीटर हुई वर्षा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर में रूर-रूककर हो रही वर्षा से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई. 24 घंटे में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे है. सोमवार को शहर में रूक-रूककर मानसून की हल्की फूहारें पड़ती रही. इस दौरान कई लोगों ने मानसून की वर्षा का भींगकर आनंद लिया. सड़कों को अधिकांश लोग वगैर रैनकोट एवं छाता के पानी में भींगते हुए दिखे. मौसम विभाग ने आगामी 2 जुलाई तक मानसून की वर्षा का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की है. वर्षा के दौरान गर्जन व वज्रपात की प्रबल संभावना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-states-industrial-policy-is-good-attention-has-to-be-given-to-resources-sk-behera/">जमशेदपुर

: राज्य की औद्योगिक नीति अच्छी है, संसाधनों पर ध्यान देना होगा – एसके बेहरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही