Search

 
 
 

जमशेदपुर : सामाजिक सहयोग से शुरू हुआ सफाई अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी

 
Jamshedpur : बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा सामाजिक सहयोग से शुरू किया गया सफाई अभियान लगातार दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा. समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कचरे के अंबर को हटाया गया. बागबेड़ा गांधीनगर रामनगर के पास, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 के समीप, बजरंगी खेल मैदान, सिदो-कान्हू मैदान के ऊपरी भाग में जेसीबी के माध्यम से कचरों की सफाई की गई. सुबोध झा ने कहा कि अभी कई स्थानों पर कचरे का अंबार लगा हुआ हैं. उन क्षेत्रों की भी सफाई कराई जायेगी. इधर, रविवार को सफाई अभियान में बागबेड़ा के थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने भी अपना योगदान दिया. उन्होंने जहां-जहां से कचरा उठाव करना था वहां-वहां खुद जेसीबी को लेकर पहुंचे. दूसरे दिन के कार्यक्रम में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा, संजय सिंह, संतोष गुप्ता, रितु सिंह, राम जी ठाकुर, विनय सिंह, उपेंद्र कुमार, राम सिंह एवं अन्य सदस्य गण शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-4-drug-peddlers-arrested-for-bringing-samples-for-supply/">जमशेदपुर

: आपूर्ति के लिए सैंपल लेकर आए 4 ड्रग पैडलर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही