Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : महिला कर्मचारियों के जिम्मे रही टाटानगर स्टेशन की कमान

Jamshedpur (Rohit Kumar) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर गुरुवार को टाटानगर स्टेशन की पूरी व्यवस्था महिला कर्मचारियों के हाथ रही. इस दौरान टाटानगर स्टेशन परिसर में वाणिज्य विभाग की ओर से जनरल टिकट केंद्र, पूछताछ केंद्र और स्टेशन पर यात्रियों की टिकट जांच में महिला कर्मचारी ही मौजूद रही. मौके पर मौजूद टाटानगर स्टेशन की डिप्यूटेशन कॉमर्शियल अर्पिता मैती ने कहा कि महिला दिवस पर पूरे स्टेशन पर महिलाएं ही मौजूद है. काफी अच्छा लग रहा है कि आज के दिन पूरी महिला टाटानगर स्टेशन को संभाल रही है. हर गेट पर महिला कर्मचारी मौजूद है, सफाई कर्मी भी महिला है, यहां तक की प्वाईंट मैन की जगह भी महिला कर्मचारी कस्तूरी मौजूद है. मौके पर मौजूद कर्मी आर प्रेमलता ने बताया कि काफी अच्छा लग रहा है इस अवसर का हिस्सा बन कर. टाटानगर स्टेशन पर महिला के लिए सारी सुविधाएं भी उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-free-eye-check-up-camp-organized-in-hatibari/">डुमरिया

: हातिबारी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
पहले महिलाएं घर पर रहती थीं, अब ट्रेन चला रही है - प्रियंका सिंह टाटानगर स्टेशन पर तैनात महिला कर्मी प्रियंका सिंह ने कहा कि पूरे स्टेशन परिसर में महिला दिवस पर सभी कर्मचारी महिलाएं ही है. उनका काम टिकट चेक करना है और वह अपना काम बखूबी करती हैं. पहले के मुकाबले काफी बदलाव देखा गया है. पहले महिलाएं घर पर रहकर घर संभालती थी पर आज महिलाएं ट्रेन भी चला रही हैं. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे महिलाएं आगे बढ़ रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही