Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आयोग ने की सिख छात्रों को प्रवेश परीक्षा में कड़ा व कृपाण धारण कर शामिल होने देने की अनुशंसा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के नाम एक अनुशंसा पत्र लिख कर सिख छात्र-छात्राओं को कड़ा व कृपाण धारण कर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने देने की सिफारिश की है. इस अनुशंसा पत्र से जमशेदपुर के सिख छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है. वहीं मंगलवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने इसे स्वागत योग्य करार दिया है. भगवान सिंह का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के लिए की गई यह सिफारिश सिख धार्मिक भावनाओं का सम्मान है. इससे सिख छात्रों का मनोबल और बढ़ेगा. यह सिख धर्म का मान बढ़ाने वाली अनुशंसा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-repair-of-pipeline-of-chhota-govindpur-water-supply-scheme-started/">जमशेदपुर

: छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के पाइप लाइन की मरम्मत शुरू

सिख समुदाय ने आयोग के अनुशंसा की सराहना की

उन्होंने कहा कि सीजीपीसी सहित पूरे जमशेदपुर का सिख समुदाय इस अनुशंसा का स्वागत करता है. उल्लेखनीय है कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा के महानिदेशक के नाम पत्र लिखा है जिसमें प्रवेश परीक्षा के दौरान सिख छात्रों को कड़ा और कृपाण के साथ शामिल होने की देने की बात कही गई है. इस पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का भी जिक्र किया गया है जिसके अनुसार सिख अपनी धार्मिक भावनाओं के तहत कड़ा और कृपाण धारण कर सकता है. क्योंकि यह सिख धर्म का अभिन्न भाग है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही