Search

 
 
 

जमशेदपुर : शिव महापुराण कथा के लिए समिति को मिला रहा मंत्री बन्ना का सहयोग

 

- सोनारी में श्री त्रिकाल दर्शी सेवा समिति की बैठक आयोजित

Jamshedpur (Ratan Singh) : सोनारी के डोबो में पांच दिवसीय आगामी 5 से 9 फरवरी तक होने वाले श्री शिव महापुराण कथा की सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. श्री त्रिकाल दर्शी सेवा समिति द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर, मध्य प्रदेश) शिव महापुराण कथा का प्रसंग सुुनाने के लिए जमशेदपुर की धरती पर पधार रहे हैं. इस संबंध में ऊं श्री शिवाय नमस्तुभ्यं बोल कर समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक डोबो, सोनारी कथा स्थल पर रंजीता बर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/KATHA-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-health-fair-will-be-organized-in-laxminagar-on-11th-february/">जमशेदपुर

: लक्ष्मीनगर में 11 फरवरी को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन

आरती व भजन का होगा आयोजन

रंजीता बर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पूरा सहयोग समिति को मिल रहा है. बैठक का संचालन करते हुए समिति के शाशंक श्रीवास्तव ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी. साथ ही आरती व भजन का भी आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही समिति के सदस्यों के बीच कार्य विभाग बांट दिया जायेगा. बैठक में प्रमुख रूप से समाजसेवी हरेलाल महतो समेत काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे. जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति के विनोद गुप्ता ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही