Search

Jamshedpur : सफाई कर्मचारियों के बिना स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना अधूरी

  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार ने जमशेदपुर में की बैठक
  • सफाईकर्मियों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक पुनर्वास पर अधिकारियों से की चर्चा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिले के उपायुक्त, एसएसपी, सिटी एसपी समेत निकायों के पदाधिकारियों, सफाईकर्मियों के संगठन एवं सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य सफाईकर्मियों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं पुनर्वास पर चर्चा करना तथा उसे अमल में लाना है. बैठक के दौरान आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नगर निकायों व अन्य संस्थाओं में कार्यरत सफाई कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाओं व उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकारी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-will-block-the-road-to-solve-the-problems-chief/">Kiriburu

  : समस्याओं का समाधान के लिए सड़क जाम करेंगे ग्रामीण – मुखिया
बैठक में उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों को संबोधित करते हुए अंजना पवार ने कहा कि देश स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन की जो परिकल्पना है वह सफाई कर्मचारी के बिना पूरी नहीं हो सकती है. इन्हें पूर्ण सम्मान देना होगा. कोविड जैसी महामारी में इस वर्ग ने सबसे अधिक कार्य किया, अपने परिवारों का साथ छोड़कर इन्होंने सामाजिक कार्यों को महत्ता देते हुए अपने कार्यों का निर्वहन किया, इनके प्रति हमेशा हमें संवेदनशील होकर कार्य करना है. उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी एक दूसरे के पूरक होते हैं. देश की तरक्की चाहते हैं तो इनका हाथ पकड़कर चलना होगा. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-illegal-mahua-liquor-sold-on-the-banks-of-karo-river-in-guwa-police-station-area/">Kiriburu

  : गुवा थाना क्षेत्र में कारो नदी तट पर अवैध महुआ शराब की चुलाई
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का लक्ष्य सफाई कर्मचारियों जैसे कमजोर समूहों तक अपना दायरा बढ़ाना है. आम तौर पर सफाई कर्मचारियों को वित्तीय, स्वास्थ्य और सामाजिक जैसे कई मोर्चों पर गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सफाई कर्मचारियों की स्थिति, सुविधाओं और अवसरों में असमानताओं को समाप्त करने की दिशा में कार्य करता है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एमजीएम सुपरिटेंडेंट डॉ रविन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम रंजीत लोहरा, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अरूण द्विवेदी, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, श्रम विभाग, जुस्को व अन्य सफाई कर्माचारियों से संबंधित अन्य विभागों के पदाधिकारी, संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ssp-took-stock-of-snmmch-directed-to-improve-security/">धनबाद

: एसएसपी ने एसएनएमएमसीएच का लिया जायजा, सुरक्षा दुरुस्त करने का निर्देश

प्रत्येक छह माह में नियमित रूप से हो हेल्थ चेकअप

राष्ट्रीय सफाई आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न संस्थानों में सफाई कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट/अनुबंध आधारित/आउटसोर्स या दैनिक मानदेय पर कार्यरत हैं. इनके सामाजिक उत्थान के लिए और कार्य करने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया. उन्होंने कहा सफाई कर्मचारी गंभीर परिस्थितियों में कार्य करते हैं, इन कर्मियों का हेल्थ चेकअप प्रत्येक छह माह में नियमित रूप से हो ताकि यह किसी गंभीर बीमारी के शिकार ना हो. सफाई कर्मचारियों के पहचान के लिए आईडी कार्ड बनवाने तथा उसमें सभी आवश्यक जानकारियों के साथ-साथ ब्लड ग्रुप, फोन नंबर, ईएसआसी नंबर को दर्ज करने का भी सुझाव दिया. साथ ही गर्मी, ठंड या बरसात के मौसम के मद्देनजर यूनिफॉर्म, जूता उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने नियमित मासिक सैलरी तथा पहले सप्ताह में नियमित भुगतान हो इसपर बल दिया. इसे भी पढ़ें :  Manoharpur">https://lagatar.in/manoharpur-70-patients-suffering-from-cold-cough-and-viral-fever-are-coming-every-day/">Manoharpur

: सर्दी, जुकाम व वायरल फीवर से पीड़ित 70 मरीज आ रहे प्रतिदिन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp