Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के सामने प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों को ठेकेदार ने खदेड़ा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : शहर की साफ सफाई करने वाले सफाई कर्मियों ने सोमवार सुबह 6:00 बजे से ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी), जुगसलाई नगर परिषद और आदित्यपुर नगर पालिका के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया. मानगो नगर निगम के सामने भी सफाई कर्मी बैठे थे. लेकिन सफाई कर्मियों का कहना है कि कुछ ठेकेदार दबंगों के साथ आए और गाली गलौज और डरा धमका कर सफाई कर्मियों को वहां से भगा दिया. इस दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हुआ. लेकिन फिर सफाई कर्मियों ने वहां से चले जाने में ही भलाई समझी. सफाई कर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार एक तो उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. उनका शोषण किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ दबंगई भी करते हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-student-representatives-demanded-the-vice-chancellor-of-kolhan-university-to-inaugurate-the-hostel/">चाईबासा

: छात्र प्रतिनिधियों ने कोल्हान विवि के कुलपति से की हॉस्टल उद्घाटन कराने की मांग 

मांग माने जाने तक जारी रहेगा धरना

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांग माने जाने तक धरना जारी रहेगा. उनका कहना है कि नगर निकाय के अधिकारी सफाई कर्मियों को धोखा दे रहे हैं. 31 मार्च को सारी बात तय होने के बावजूद आज तक अधिकारियों ने अपना वादा पूरा नहीं किया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-not-only-the-service-road-the-roads-of-the-locality-are-also-in-bad-shape/">बहरागोड़ा

: सर्विस रोड ही नहीं मोहल्ले की सड़कें भी हैं बदहाल

शहर में सफाई का काम ठप

सफाई कर्मचारियों के धरने पर बैठ जाने से साफ सफाई का काम ठप हो गया है. शहर में सोमवार को कचरे का उठाव नहीं हुआ. साफ सफाई नहीं होने से सारे शहर में गंदगी फैली हुई है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-student-representatives-demanded-the-vice-chancellor-of-kolhan-university-to-inaugurate-the-hostel/">चाईबासा

: छात्र प्रतिनिधियों ने कोल्हान विवि के कुलपति से की हॉस्टल उद्घाटन कराने की मांग 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही